आज का इतिहास, 19 फरवरी: पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वनजी सुतार का जन्मदिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 19, 2023, 12:01 AM IST

आज का इतिहास (Aaj ka Itihas), 19 फरवरी : अपनी सधी उंगलियों से पत्थर और मिट्टी में प्राण फूंकने वाले देश के महान शिल्पकार राम वनजी सुतार भी एक ऐसी ही शख्सियत हैं। वह ऐसी खूबसूरत प्रतिमाएं गढ़ते हैं कि डीलडौल से लेकर चेहरे के भाव तक सब सजीव सा जान पड़ता है। जानिए देश, दुनिया में और क्या-क्या हुआ।

आज का इतिहास (Aaj ka Itihas), 19 फरवरी : कुछ लोगों में ऐसी विलक्षण प्रतिभा होती है, जो उन्हें बाकी सबसे अलहदा और खास बना देती है। अपनी सधी उंगलियों से पत्थर और मिट्टी में प्राण फूंकने वाले देश के महान शिल्पकार राम वनजी सुतार भी एक ऐसी ही शख्सियत हैं। वह ऐसी खूबसूरत प्रतिमाएं गढ़ते हैं कि डीलडौल से लेकर चेहरे के भाव तक सब सजीव सा जान पड़ता है। गुजरात में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा का मूल स्वरूप भी इस महान शिल्पकार ने तैयार किया है।

Ram Vanji Sutar

जानिए 19 फरवरी का इतिहास (तस्वीर सौजन्य-TOI)

19 फरवरी 1925 को जन्मे सुतार ने महात्मा गांधी की बहुत सी प्रतिमाओं को आकार दिया है। पद्मश्री और पद्मभूषण राम वनजी सुतार ने गांधी की साढ़े तीन सौ से ज्यादा मूर्तियां गढ़ी हैं जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई शहरों में पूरे सम्मान के साथ लगाई गई हैं। संसद में लगी इंदिरा गांधी, मौलाना आज़ाद और जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमाएं भी सुतार ने बनाई हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के लगभग सभी महान नेताओं की प्रतिमाएं सुतार के हाथों से ढली हैं।

End of Feed