आज का इतिहास, 11 फरवरी : कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 11, 2023, 12:00 AM IST

आज का इतिहास (Aaj ka Itihas), 11 फरवरी : यह दिन कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यह दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का साक्षी रहा। यह दिन विश्व की महान हस्तियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया।

आज का इतिहास (Aaj ka Itihas), 11 फरवरी : साल के दूसरे महीने का 11वां दिन कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यह दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का साक्षी रहा। यह दिन विश्व की महान हस्तियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया। दक्षिण अफ्रीका में रंग-भेद की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे नेल्सन मंडेला को 27 साल की कैद के बाद 11 फरवरी 1990 को ही रिहाई मिली थी। उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Todays History

आज का इतिहास

11 फरवरी 1979 का दिन ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खामेनी के लिए भी एक नयी जिंदगी का पैगाम लेकर आया था जब निर्वासन से लौटने के 10 दिन बाद ही उनके लिए सत्ता के रास्ते खुल गए। इसी तरह 2011 में 11 फरवरी का ही दिन था, जब मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को 30 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ देना पड़ा।

End of Feed