Weather News: जानिए आज कैसा रहेगा मौसम, झुलसाएगी गर्मी या फिर बारिश से मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 12:00 AM IST

Weather News: मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है। इससे शहर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather News: दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी इस समय लोगों को झुलसा रही है। कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को गर्मी से राहत मिल सकती है और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

delhi weather news, today weather

कैसा रहेगा आज का मौसम

बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है। इससे शहर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस अवधि का सामान्य तापमान है। आर्द्रता का स्तर 27 से 50 प्रतिशत के बीच रहा।

End of Feed