गुटखा ऐड केस में तीन बड़े स्टार्स को झटका! SRK, अक्षय और अजय को नोटिस- केंद्र ने दी जानकारी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 06:48 AM IST

शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से उप सॉलिसिटर जनरल एसबी पांडे ने बताया कि केंद्र ने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को नोटिस जारी हुए हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने एक अवमानना याचिका के जवाब में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया। केंद्र के वकील की तरफ से यह भी बताया गया कि इसी मसले पर उच्चतम न्यायालय भी सुनवाई कर रहा है, लिहाज़ा यह याचिका खारिज कर दी जाए।

tobacco ad case

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की बेंच ने पहले केंद्र सरकार को याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर फैसला लेने का निर्देश दिया था। याची ने दलील दी थी कि उन अभिनेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्हें उच्च सम्मान दिए गए हैं, लेकिन वे गुटखा कंपनियों के लिए विज्ञापन कर रहे हैं।

End of Feed