दिल्ली में ममता की एंट्री के साथ ही बागियों की बड़ी बैठक, भूपेंद्र यादव के घर जुटे TMC के 21 सांसद, स्पीकर को लिखा पत्र

आज टीएमसी के करीब 10 सांसद बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर जुटे। आज ही वरिष्ठ सासंद सुखेंदु शेखर रॉय ने टीएमसी से सांसद पद से इस्तीफा दिया है।

TMC MP Meeting: इधर, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए दिल्ली पहुंची, उधर टीएमसी के बागी सांसद भी एक्टिव हो गए। सूत्रों के मुताबिक, आज टीएमसी के करीब 21 सांसद बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर जुटे। इन्होंने स्पीकर ओम बिरला को पत्र भी लिखा है। आज ही वरिष्ठ सासंद सुखेंदु शेखर रॉय ने टीएमसी से सांसद पद से इस्तीफा दिया है। आज ही प. बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने भी भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।

TMC mamata

ममता बनर्जी और सुखेंदु शेखर रॉय

बैठक में ये सांसद मौजूद

  • काकली घोषदस्तीदार (बारासात)
  • प्रसून बनर्जी (हावड़ा)
  • शताब्दी रॉय (बीरभूम)
  • असित मल
  • बापी हलदर (मथुरापुर)
  • जून मालिया (मेदिनपुर)
  • जगदीश बसुनिया (कोचीन)
  • कालीपद सोरेन (झारग्राम)
  • अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)
  • पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
  • शर्मिला सरकार (बर्दवान पूर्व)

End of Feed