'29 अप्रैल के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाएं जाएंगे', TMC सांसद गोखले ने राज्यसभा में किया बड़ा दावा

Petrol Diesel Price: राज्यसभा में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने दावा किया कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के कारण सरकार पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि नहीं कर रही है तथा 29 अप्रैल के बाद इनके दाम बढ़ाए जाएंगे।

Petrol Diesel Price: राज्यसभा में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने दावा किया कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के कारण सरकार पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि नहीं कर रही है तथा 29 अप्रैल के बाद इनके दाम बढ़ाए जाएंगे। उच्च सदन में चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले ने कहा कि सरकार पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के लिए अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने प्रश्न किया कि पिछले चार साल से जब कच्चे तेल के दाम कम थे तो क्या सरकार ने आम उपभोक्ता को उसका लाभ पहुंचाया था?

Petrol Diesel Price

पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

TMC सांसद ने वित्त मंत्री से पूछा अहम सवाल

उन्होंने वित्त मंत्री से पूछा कि क्या वह इस बात का आश्वासन दे सकती हैं कि कुछ राज्यों में होने वाले चुनाव के बाद डीजल एवं पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे? उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को चुनाव होने के बाद इनके दाम बढ़ा दिए जाएंगे। सनद रहे कि 9 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी पश्चिम बंगाल एवं केरल विधानसभा चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

End of Feed