देश

VIDEO: 'हम लोग अमन से रह सकें...', जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने क्यों की ऐसी टिप्पणी

Israel Iran Conflict: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का शुक्रवार को इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि इस जंग को खत्म करें।

Image

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

Israel Iran Conflict: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का शुक्रवार को इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि इस जंग को खत्म करें।

फारूक अब्दुल्ला ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''जंग के हालात आपके सामने हैं। हम सब दुआ करते हैं कि अल्लाह इस जंग को खत्म करें। अमन आए और हम लोग अमन से रह सकें। अब इसमें बड़ी ताकतों का हाथ है। मैं इसमें कुछ कह नहीं सकता।''

उमर अब्दुल्ला ने ईरान युद्ध को बताया अवैध

इस बीच, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ''ईरान पर थोपी गई अन्यायपूर्ण एवं अवैध जंग'' की शुक्रवार को निंदा की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस युद्ध को मानवता के हित में समाप्त कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया।

अब्दुल्ला ने विधानसभा में सदन के नेता के रूप में यह बयान दिया। इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई विधायकों ने इस मामले में बयान दिए जाने की मांग की थी, जबकि भाजपा के विधायकों ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि ईरान संकट एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और यह इस सदन के दायरे में नहीं आता।

उमर अब्दुल्ला ने PM से की हस्तक्षेप की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं ईरान पर थोपी गई इस अन्यायपूर्ण और अवैध जंग की अपनी और अपने सहयोगियों की ओर से कड़ी निंदा करता हूं। मैं अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके सहयोगियों और इस संघर्ष में जान गंवाने वाले सभी लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'' अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री से भी अपील करता हूं कि वह इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त कराने में मदद के लिए सभी उपलब्ध कूटनीतिक माध्यमों एवं संबंधों का इस्तेमाल करें। इससे न केवल हमें, बल्कि पूरी मानवता को लाभ होगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article