ममता के भतीजे अभिषेक पर अटैक; लोगों ने लात-थप्पड़ बरसाए, कपड़े भी फाड़े; बनर्जी बोले- मेरी हत्या की थी कोशिश

टीएमसी एमपी अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने के लिए गए थे, तभी उन पर हमला हुआ।

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां उन पर स्थानीय लोगों ने तब हमला किया, जब वे चुनावी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने सोनारपुर गए थे। इस दौरान, लोगों ने टीएमसी सांसद पर लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे भी फेंके। साथ ही उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश भी की। इस दौरान नाराज लोगों ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए।

अभिषेक बनर्जी पर हमला।

अभिषेक बनर्जी पर हमला। (फोटो- pti)

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अभिषेक बनर्जी पहली बार इस तरह से किसी से सार्वजनिक रूप से मिलने जा रहे थे। शुक्रवार रात को ही इस बारे में ऐलान किया गया था कि अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर नगरपालिका इलाके के वार्ड नंबर नौ में विवेकानंदनगर इलाके में चुनावी हिंसा के शिकार संजू कर्मकार के परिवार से मिलने जाएंगे।

End of Feed