दिल्ली के मछली मार्केट पर महुआ मोइत्रा-BJP में छिड़ी जुबानी जंग, मौका देख AAP भी कूदी

Chittaranjan Park Fish Market : मोइत्रा के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने टीएमसी सांसद पर 'डॉक्टर्ट वीडियो' पोस्ट करने का आरोप लगाया है। भगवा पार्टी का कहना है कि मोइत्रा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। महुआ के दावे पर दिल्ली पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में उसे कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन यह इस मामले की जांच की जा रही है।

Chittaranjan Park Fish Market : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को दक्षिणपूर्व दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में मछली और मीट की दुकानें बंद होने का दावा किया। X पर अपने एक पोस्ट में टीएमसी सांसद ने इलाके में 'भाजपा के असमाजिक तत्वों' पर एक मंदिर के समीप मछली बेचने वाले दुकानदारों को धमकाने का आरोप लगाया। चितरंजन पार्क में बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के लोग रहते हैं। चितरंजन पार्क को सीआर पार्क के नाम से भी जाना जाता है।

mahua moitra

टीएमसी की सांसद हैं महुआ मोइत्रा।

वहीं, मोइत्रा के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने टीएमसी सांसद पर 'डॉक्टर्ड वीडियो' पोस्ट करने का आरोप लगाया है। भगवा पार्टी का कहना है कि मोइत्रा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। महुआ के दावे पर दिल्ली पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में उसे कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन यह इस मामले की जांच की जा रही है।

End of Feed