देश

Saif Ali Khan Stabbing Case: मुंबई पुलिस ने दाखिल की 1000 पन्नों की चार्जशीट, सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर कही ये बात

Saif Ali Khan Stabbing Attack Case: बांद्रा पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में बांद्रा कोर्ट में कई सबूतों सहित 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

Image

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Saif Ali Khan Stabbing Attack Case: मुंबई की बांद्रा पुलिस ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में बांद्रा कोर्ट में कई सबूतों सहित 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ पुलिस को मिले कई सबूत शामिल हैं। यह चार्जशीट 1000 पन्नों से ज्यादा लंबी है। इस चार्जशीट में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अपराध स्थल पर सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के शरीर से मिले चाकू के टुकड़े एक ही चाकू के तीन टुकड़े हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, इसके साथ ही, जांच के दौरान पुलिस को मिले आरोपी के बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है, मुंबई पुलिस ने कहा कि सैफ अली खान पर हमला 16 जनवरी को हुआ था, जब आरोपी शहजाद ने कथित तौर पर डकैती की कोशिश करते हुए अभिनेता के बांद्रा स्थित घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें