Times Now ने लॉन्च किया नया डायनेमिक प्रोग्रामिंग स्लेट, एक्सप्लेनर से लेकर तीखे इंटरव्यू तक सब कुछ

Times Now ने अपने प्रोग्रामिंग लाइन-अप में बड़ा बदलाव करते हुए नए एक्सप्लेनर शो, संपादकीय चर्चाएं और हार्ड-हिटिंग इंटरव्यू लॉन्च करने की घोषणा की है।

मुंबई, 26 मई 2026: देश के प्रमुख अंग्रेजी न्यूज चैनलों में शामिल Times Now ने अपने प्रोग्रामिंग लाइन-अप में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। नए फॉर्मेट के तहत चैनल अब वीकडे और वीकेंड स्लॉट्स में एक्सप्लेनर शो, संपादकीय मंत्रणा और हार्ड हिटिंग इंटरव्यू पेश करेगा। यह नया फॉर्मेट कंटेंट में ताजगी लाएगा और अपने तेज, बेबाक व विश्लेषणात्मक अंदाज के जरिए युवा दर्शकों को आकर्षित करेगा। नेटवर्क के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली संपादकीय चेहरों द्वारा प्रस्तुत यह नया लाइन-अप, तेजतर्रार पत्रकारिता, असरदार स्टोरीटेलिंग, सार्थक बहस और रियल टाइम न्यूज विश्लेषण के प्रति टाइम्स नाउ की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

times now (2).

Times Now ने लॉन्च किया नया डायनेमिक प्रोग्रामिंग स्लेट

FRANKLY SPEAKING WITH ZAKKA JACOB

वीकेंड स्लॉट में टाइम्स नाउ के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब अपने खास शो ‘Frankly Speaking with Zakka Jacob’ के जरिए देश की प्रभावशाली हस्तियों के साथ लंबे और हार्ड हीटिंग इंटरव्यू पेश करेंगे। शो में बेबाक, अहम और गंभीर मुद्दों पर खुलकर बातचीत देखने को मिलेगी।

End of Feed