वोट चोरी पर BJP-EC पर बरसे DK शिवाकुमार, Times Now Summit Karnataka में बोले- नाम काटने के बजाय चुनाव जीतना चाहिए

Times Now Summit Karnataka: टाइम्स नाउ समिट कर्नाटक में शनिवार को बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को वोट काटकर नहीं, बल्कि चुनाव जीतकर सत्ता हासिल करनी चाहिए।

Times Now Summit Karnataka: कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह चुनाव जीतने के लिए जनता का समर्थन हासिल करने के बजाय मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के मतदाताओं को निशाना बनाया गया। शिवकुमार ने इस कथित कार्रवाई को 'आपराधिक साजिश' करार दिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

Times Now Summit Karnataka (2)

Times Now Summit Karnataka में कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

टाइम्स नाउ समिट कर्नाटक में शनिवार को बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को वोट काटकर नहीं, बल्कि चुनाव जीतकर सत्ता हासिल करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही मतदाता सूची से नाम हटाने की तैयारी की गई थी और इसके लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल किया गया।

'हर विधानसभा क्षेत्र से 10 से 15 हजार नाम हटाने का था लक्ष्य'

डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी मुख्यालय से हर विधानसभा क्षेत्र के लिए फॉर्म-7 छपवाए गए थे। इन फॉर्म के जरिए अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की योजना थी। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं को फॉर्म-7 के साथ अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देने के लिए कहा गया था। कथित तौर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार से 15 हजार मतदाताओं के नाम हटाने का लक्ष्य रखा गया था।

End of Feed