'नवभारत' की रिपोर्टर भावना किशोर जेल से रिहा, बोलीं Navika Kumar- जंग अभी बाकी है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 7, 2023, 09:23 PM IST

पंजाब में 5 मई को टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके साथ उनके कैमरामैन और ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस पहले से ही कई सवालों के घिरी में है। हालांकि भावना किशोर अब जेल से रिहा हो गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब पुलिस ने भावना किशोर को किया था गिरफ्तार
  • निचली अदालत से मिली थी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
  • बाद में हाईकोर्ट से मिली भावना किशोर को अंतरिम जमानत

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट भावना किशोर जेल से रिहा हो गई हैं। उनकी रेग्युलर बेल पर सोमवार को सुनवाई होगी।

अभी जंग बाकी...

भावना किशोर की रिहाई के बाद एडिटर इन चीफ टाइम्स नाउ नवभारत नाविका कुमार ने कहा कि अभी जंग बाकी है। उन्होंने कहा कि भावना के साथ गिरफ्तार किए गए कैमरामैन मृत्युजंय कुमार और ड्राइवर परमिंदर अभी भी जेल में हैं। कल उनकी भी बेल पर सुनवाई है। आधी जंग हमारी पूरी हुई है। मृत्युजंय और परमिंदर के लिए हमें जंग लड़नी है।

End of Feed