Opinion Poll: अभी चुनाव हुए तो हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार, सीएम पद का पसंदीदा चेहरा कौन?

ये सर्वे 1 जुलाई से 10 अगस्त के बीच हुआ है। हरियाणा में साढ़े 23 हजार लोगों से सवाल पूछे गए हैं। आइए जानते हैं कि क्या कहता है ये सर्वे। किसकी बनेगी हरियाणा में सरकार।

Haryana Assembly Elections Opinion Poll: चुनाव आयोग ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। राज्य में 1 अक्तूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 अक्तूबर को होगी। इसी के साथ राज्य में सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। इसी सिलसिले में टाइम्स नाउ नवभारत पर 2024 के चुनावी सीजन-2 का पहला ओपिनियन पोल हम आपको दिखा रहे हैं। ये सर्वे 1 जुलाई से 10 अगस्त के बीच हुआ है। हरियाणा में साढ़े 23 हजार लोगों से सवाल पूछे गए हैं। आइए जानते हैं कि क्या कहता है ये सर्वे।

Opinion poll

हरियाणा में किसकी सरकार

लोगों से सवाल पूछा गया कि सीएम नायब सैनी का कामकाज कैसा है?

बहुत अच्छा कामकाज - 40 फीसदी

औसत कामकाज - 21 फीसदी

बिल्कुल भी अच्छा नहीं - 24 फीसदी

कह नहीं सकते - 15 फीसदी

चुनाव में दुष्यंत चौटाला किसके साथ गठबंधन करेंगे?

बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे - 24%

कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे - 44%

किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे - 22%

कह नहीं सकते - 10%

कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव पूर्व घोषणा को लेकर आपका क्या मत है?

नुकसान उठाना पड़ सकता है - 35%

सकारात्मक प्रभाव पडे़गा - 30%

कोई खास असर नहीं पड़ेगा - 24%

कह नहीं सकते - 11%

नायब सैनी के सीएम बनने का चुनावी असर क्या?

बीजेपी सरकार की एंटी इंकम्बेंसी खत्म - 30%

बीजेपी सरकार से नाराजगी बढ़ी - 26%

कोई असर नहीं - 31%

कह नहीं सकते - 30%

सीएम पद का पसंदीदा चेहरा कौन?

नायब सिंह सैनी - 29%

दुष्यंत चौटाला - 9%

भूपिंदर सिंह हुड्डा - 27%

अन्य - 35%

आज चुनाव हुए तो किसे कितना फीसदी वोट?

बीजेपी + 35.2%

कांग्रेस - 31.6 %

जेजेपी - 12.4%

अन्य - 20.8%

कितनी सीटें

बीजेपी + 37-42 सीटें

कांग्रेस - 33-38

जेजेपी - 3-8

अन्य - 7-12

End Article
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के ...

End of Feed