देश

भारत के विकास की अबाध यात्रा का साक्षी बना है Times Now, टाइम्स नाउ समिट 2024 में बोले टाइम्स नेटवर्क के MD & CEO एमके आनंद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 01:19 PM IST

Times Now Summit 2024 : समिट में एमके आनंद ने आगे कहा कि भारत आज ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां से वह दुनिया की दशा और दिशा तय करने की स्थिति में है। अर्थव्यवस्था, कृषि, अंतरिक्ष, रक्षा हर क्षेत्र में भारत तरक्की कर रहा है। भारत की यह यात्रा ऐसी है जिसमें अब कोई ठहराव नहीं है।

Image

टाइम्स नाउ समिट 2024

Times Now Summit 2024 : दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। ऐसे में मीडिया का भूमिका बहुत अहम हो गई है। समाज के हित में चीजों को कैसे पेश करना है, इसे तय करना मीडिया की जिम्मेदारी है। बीते दो दशकों से टाइम्स नाउ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका जिम्मेदारी पूर्वक निभाता आ रहा है। दर्शकों को सशक्त बनाते हुए अपने प्रति उनके भरोसे को मजबूत बनाया है। ये बातें टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद ने टाइम्स नाउ समिट-2024 के अपने संबोधन भाषण में कहीं।

समिट में एमके आनंद ने आगे कहा कि भारत आज ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां से वह दुनिया की दशा और दिशा तय करने की स्थिति में है। अर्थव्यवस्था, कृषि, अंतरिक्ष, रक्षा हर क्षेत्र में भारत तरक्की कर रहा है। भारत की यह यात्रा ऐसी है जिसमें अब कोई ठहराव नहीं है। इसे आगे बढ़ते ही जाना है। भारत की इस तरक्की की राह में टाइम्स नाउ सहभागी रहा है। न्यूज मीडिया के रूप में इसने शानदार काम किया है। बदलते और चुनौतीपूर्ण दौर में दर्शकों का भरोसा कायम रखना एक बड़ी चुनौती है लेकिन इस भरोसे पर टाइम्स नाउ हमेशा खरा उतरा है।

mk anand

mk anand

बता दें कि दो दिनों तक चलने वाले टाइम्स नाउ समिट 2024 का बुधवार को आगाज हुआ। इस दो दिनों के कार्यक्रम में राजनीति, अर्थव्यवस्था से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां जुटेंगी। ये हस्तियां भारत के विकास के एजेंडे पर मंथन करने के साथ ही तरक्की की एक रूपरेखा पेश करेंगी। दो दिन के इस सत्र में दुनिया में भारत के बढ़ते कद और आने वाले समय की चुनौतियों को कैसे निपटा जाए इस पर चर्चा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित राजनीति एवं आर्थिक जगत के दिग्गज भारत की इस अबाध यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article