Amazing Indians Awards 2023: डॉ जयकुमार ने युवाओं की दी नई पहचान ,पूर्वोत्तर भारत में लाए कृषि क्रांति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 08:48 PM IST

Times Now Amazing Indiana Awards 2023: डॉ जयकुमार की अगुआई में पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं को वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ऐसे कृषि उपकरण असेंबल करने के लिए तैयार किया जा रहा है, जो विशेष रूप से पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों के लिए डिजाइन की गई हैं।

Times Now Amazing Indiana Awards 2023: कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए इस बार का टाइम्स नाउ अमेजिग इंडियंस अवार्ड 2023 इंडिया स्किलपीडिया फाउंडेशन (सोसायटी) के अध्यक्ष डॉ जयकुमार को दिया गया है। उन्होंने अपने दूरदर्शी कदमों से पूर्वोत्तर भारत में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। उसका असर यह हुआ है कि बड़ी संख्या युवा कृषि उद्यमी बन रहे हैं। और राज्य की इकोनॉमी में न केवल इजाफा कर रहे हैं बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहे हैं।

amazing indians agriculture awards

कृषि क्षेत्र के लिए पुरस्कार लेते डॉ जयकुमार

कौन हैं डॉ जयकुमार करुप्पुसामी

डॉ. जयकुमार करुप्पुसामी पिछले 33 वर्षों से इंडिया स्किलपीडिया फाउंडेशन (सोसायटी) के अध्यक्ष हैं।डॉ जयकुमार की अगुआई में पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं को वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ऐसे कृषि उपकरण असेंबल करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो विशेष रूप से पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों के लिए डिजाइन की गई हैं। इसके लिए युवाओं को वाहन प्रौद्योगिकी, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस, फैब्रिकेशन, हाइड्रोलिक सिस्टम और ऑटोमेशन का बुनियादी प्रशिक्षण देने और खुद बिजनेस करने के लक्ष्य से तैयार होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए युवाओं को सृष्टिनगर गुवाहाटी टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर में छह महीने का गहन आवासीय प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

End of Feed