Amazing Indians Awards 2023 : ग्रामीण जीवन को आसान बना रहीं श्रुति, IAP ने बदल रहा लोगों का जीवन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 10:46 PM IST

Amazing Indians Awards 2023 : महज 29 साल की उम्र में श्रुति ने अपनी पहल से ग्रामीण समाज में एक बड़ा बदलाव लाया है। लिंक्डइन इंडिया के टॉप 25 आवजा में शामिल कर उनके इस योगदान को सराहा गया है। श्रुति का इंडिया एक्शन प्रोजेक्ट का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाना है।

Amazing Indians Awards 2023 : ग्रामीण विकास के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन इन योजनाओं के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती। जानकारी नहीं होने से उन्हें इन योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। इस अड़चन को दूर करने के लिए श्रुति चतुर्वेदी सामने आईं। उन्होंने इंडिया एक्शन प्रोजेक्ट (IAP)की शुरुआत की। IAP के जरिए उन्होंने नीति निर्माताओं एवं योजनाओं के लाभार्थियों के बीच जो एक दूरी थी उसे खत्म करने की दिशा में काम करना शुरू किया। ग्रामीण इलाकों में योजनाओं का लाभ ज्यादा प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचे इसके लिए उन्होंने डाटा, तकनीक एवं संचार मॉडलों का बेहतर इस्तेमाल करना शुरू किया।

shruti

अमेजिंग इंडियंस 2023

ग्रामीण समाज में बड़ा बदलाव लाईं श्रुति

महज 29 साल की उम्र में श्रुति ने अपनी पहल से ग्रामीण समाज में एक बड़ा बदलाव लाया है। लिंक्डइन इंडिया के टॉप 25 आवजा में शामिल कर उनके इस योगदान को सराहा गया है। श्रुति का इंडिया एक्शन प्रोजेक्ट का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाना है। श्रुति प्रशिक्षित डिजी साथियों का एक बड़ा ग्रामीण नेटवर्क तैयार किया है। ग्रामीण स्तर के ये उद्यमी आज डिजिटल माध्यमों से उपभोक्ताओं एवं संगठनों के बीच एक ब्रिज का काम कर रहे हैं। श्रुति का डिजिभारत एप भी क्रांतिकारी साबित हुआ है। यह एप नागरिकों को उनके उपयुक्त सरकारी योजनाएं पेश करता है।

End of Feed