Amazing Indians Awards 2023 : ज्यूरी के सदस्य बोले- 'अमेजिंग इंडियंस' बेहतर भारत का भरोसा देता है

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 11:06 PM IST

Amazing Indians Awards 2023 : सुपर-30 के संस्थापक ने कहा कि बहुत सारे लोग हमसे भी बहुत अच्छा काम करते हैं। ये ऐसे लोग हैं जिनके पास सुविधाएं नहीं हैं। ये सीमित संसाधनों झुग्गियों के बीच, छोटी जगहों पर लोगों के लिए काम करते हैं, उनकी चुनौतियां बहुत ज्यादा होती हैं। उनके अपने परिवार और बच्चों के लिए पैसे नहीं होते।

Amazing Indians Awards 2023 : 'अमेजिंग इंडियंस' के ज्यूरी सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता, मैग्सेसे अवार्ड और पद्मश्री अवार्ड विनर सोनम वांगचुक, पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार, गीतकार प्रसून जोशी और इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर एस रंगराजन ने टाइम्स ग्रुप की इस मुहिम के बारे में अपने अनुभव साझा किए। ज्यूरी के सभी सदस्य इस बात पर सहमत थे कि चुनौतियों के बावजूद 'अमेजिंग इंडियंस' ने जो राह चुनी है वह विश्वास दिलाती है कि यह मुहिम यहीं नहीं रुकेगी ब्लकि आगे बढ़ेगी। छोटी शुरुआत ही मनुष्य को बड़े लक्ष्य की ओर ले जाती है।

Amazing Indians 2023

'अमेजिंग इंडियंस' कार्यक्रम में ज्यूरी के सदस्य।

यहां हर व्यक्ति अमेजिंग है-एस रंगराजन

एस रंगराजन ने कहा कि इस प्रतिष्ठित ज्यूरी में शामिल होकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। चाहे हम 'अमेजिंग इंडिया' या 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' की बात करें...AI में भारत का भविष्य है। टाइम्स नाउ की 'अमेजिंग इंडियंस' की अवधारणा देश को आगे ले जाने वाली है। उन्होंने कहा कि वह यहां हर व्यक्ति अमेजिंग है।

End of Feed