देश

Times Now Amazing Indians Awards 2023: मकरंद अनासपुरे को मिला सैनिटेशन एंड वाटर के लिए अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स 2023

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 03:32 PM IST

Times Now Amazing Indians Awards 2023: महाराष्ट्र जैसे राज्य में जहां किसान पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। खेती में निराशा हाथ लगने के बाद सुसाइड कर लेते हैं, वहां मकरंद अनासपुरे अपनी संस्था के जरिए इनकी जिंदगी में रोशनी ला रहे हैं।

Image

टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित हुए मकरंद अनासपुरे

Times Now Amazing Indians Awards 2023: पानी और स्वच्छता पर काम करने लिए नाम संस्था के मकरंद अनासपुरे को टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स 2023 से नवाजा गया है। नाम संस्था के जरिए अनासपुरे ने कई परिवारों की जिंदगी में रोशनी लाने का काम किया है, साथ ही पर्यावरण को बचाने में भी अतुलनीय योगदान दिया है।

ऐसे शुरू हुई यात्रा

महाराष्ट्र जैसे राज्य में जहां किसान पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। खेती में निराशा हाथ लगने के बाद सुसाइड कर लेते हैं, वहां मकरंद अनासपुरे अपनी संस्था के जरिए इनकी जिंदगी में रोशनी ला रहे हैं। अनासपुर ने नाना पाटेकर के साथ इस यात्रा की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में सुसाइड फैमिली के सहयोग करने से हुई। प्रारंभ में, नांदेड़, परभणी, हिंगोली जिलों के गांवों के लगभग 230 परिवारों को मदद की गई। सहायता पैकेज में 15,000 रुपये का चेक, कंबल, कपड़े और मेडिकल किट शामिल थे। हालांकि, कुछ चुनिंदा परिवारों की मदद करने के बजाय और इस सामाजिक कार्य का दायरा मौद्रिक मुआवजे से परे बढ़ाने के लिए मकरंद अनासपुरे ने इन सभी गतिविधियों को करने के लिए एक फाउंडेशन स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने सितंबर 2015 में पुणे में नाम फाउंडेशन पंजीकृत किया।

बदली रणनीति

इसके बाद उन्होंने पानी के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया। किसान, जल और भू-जैविक विशेषज्ञता समितियों के साथ सहयोग किया। उन्होंने शोध किया और पाया कि गांव तो जल निकायों के पास स्थित हैं। हालांकि जलस्रोत या तो सूख गए हैं या उनमें गाद है, जिससे उनकी क्षमता कम हो गई है या वे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने इसे जीवीत करने का कार्य शुरू किया, जिसमें आवश्यक मशीनरी प्रदान करना, ग्रामीणों को शामिल करके जागरूकता पैदा करना और एक स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करना और उनका मार्गदर्शन करना शामिल था। अब तक वे भारत के लगभग 150 गांवों में काम कर चुके हैं।

मिली सफलता

फाउंडेशन महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों की मदद करता है। आर्थिक मदद के अलावा, फाउंडेशन 1 करोड़ पेड़ लगाने, किसानों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन, खेती केंद्र, रोजगार केंद्र आदि पर काम कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article