TIME 100 List: वैभव सूर्यवंशी से लेकर आलिया भट्ट और आर्यन खान तक...देश के 100 उभरते चेहरों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

इस खास इंडिया एडिशन के लिए टाइम ने कई कवर पेज जारी किए हैं, जिन पर भारत की बदलती तस्वीर साफ नजर आती है। अभिनेत्री आलिया भट्ट इस खास अंक के कवर पर नजर आई हैं।

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका टाइम (TIME) ने पहली बार भारत के लिए TIME100 Next India 2026 की सूची जारी कर दी है। यह इस फ्रेंचाइजी के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है, क्योंकि यह पहली बार है जब TIME100 Next अमेरिका से बाहर निकलकर किसी दूसरे देश के लिए खास एडिशन लेकर आया है। इस पहली सूची में मनोरंजन, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, साइंस, अंतरिक्ष, पत्रकारिता और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के 100 ऐसे उभरते भारतीय चेहरों को शामिल किया गया है, जो अपने काम और नवाचार के दम पर देश और दुनिया के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं।

Time 100 list

Time 100 भारतीयों की सूची

कवर पेज पर बॉलीवुड से स्पेस-टेक तक का जलवा

इस खास इंडिया एडिशन के लिए टाइम ने कई कवर पेज जारी किए हैं, जिन पर भारत की बदलती तस्वीर साफ नजर आती है। अभिनेत्री आलिया भट्ट इस खास अंक के कवर पर नजर आई हैं। उनके लिए विशेष प्रोफाइल लिखते हुए दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली ने उन्हें भारतीय सिनेमा का ग्लोबल एंबेसडर करार दिया है।

End of Feed