Tihar Jail: क्या आपने कभी सुना है कि जेल जाने के लिए भी होड़ मच सकती है? नहीं न...हालांकि, ऐसा जरूर हुआ है। दिल्ली में तिहाड़ जेल जाने के लिए कैदियों में होड़ मची हुई है, पूरे अनुशासन और सभ्य तरीके से बड़े-बड़े दुर्दांत अपराधी लाइन लगाए हुए हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ये कैदी देशभर से दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए पहुंचे हैं।
तिहाड़ जेल
दरअसल, कैदियों की इस लंबी लाइन के पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक अल्टीमेटम है, जिसकी समयसीमा आज यानी 8 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसे में पुलिसिया सख्ती से बचने किे लिए देशभर के अपराधी तिहाड़ जेल के बाहर जमा हो गए हैं।
