आरोपियों को कोटा से दबोचा
अभिनेता टाइगर श्रॉफ (फाइल फोटो)
इस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को बुधवार तड़के राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को सड़क मार्ग से कोटा से मुंबई लेकर आई और यहां पहुंचते ही अनिवार्य मेडिकल कराया गया।
मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई पेशी
मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया और 14 दिनों की कस्टडी की मांग की। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उन्हें क्राइम में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करना है, जबकि आरोपियों ने दो मोबाइन फोन तबाह कर दिए थे।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कोटा शहर पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को एक ट्रेन से पकड़ा और उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया, जिसने उन्हें फॉर्मली गिरफ्तार किया और वहां एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड दे दी।
