'लॉरेंस के बाप का राज है क्या...', CM फडणवीस से लेकर शिंदे तक, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर किसने क्या बोला?

Tiger Shroff Firing: जुहू इलाके के पुष्पा पार्क के पास हुई इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई नामक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट में टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली गई।

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। गोलीबारी के दौरान उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जुहू इलाके के पुष्पा पार्क के पास हुई इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई नामक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट में टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ को फोन किया और उनसे बात की। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा, "हम सब आपके साथ हैं। हम जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लेंगे।"

Tiger

टाइगर श्रॉफ पर हमले में किसने क्या बोला (फोटो साभार-File/tigerjackieshroff)

हमले पर आया जैकी श्रॉफ का बयान

जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक यह घटना पश्चिमी उपनगर के जुहू थाना क्षेत्र में हुई है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस गोलीबारी में अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता और उनके एक दोस्त पर गोली चलाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी एक अज्ञात शख्स अभिनेता की कार पर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए विशेष टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने पुष्टि की है कि उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित है।x

End of Feed