देश

Train Derail Video: मध्यप्रदेश में कटनी-बीना खंड पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 14, 2024, 11:08 PM IST

Madhya Pradesh train derail: मध्यप्रदेश में पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी और बीना रेलखंड के दमोह में देर शाम कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे बे पटरी हो गए।

Madhya Pradesh train derail video: मध्यप्रदेश में कटनी- बीना खंड पर असलाना रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम कोयला ले जाने वाली एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया।रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने को बताया कि यह दुर्घटना कटनी-बीना खंड पर शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई।

उन्होंने बताया कि आने-जाने वाली दोनों लाइनों पर यातायात बाधित हो गया और गोंडवाना एक्सप्रेस (जबलपुर-एच निजामुद्दीन), संपर्क क्रांति (जबलपुर-नयी दिल्ली) और दयोदय एक्सप्रेस (जबलपुर-अजमेर) सहित कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गये। उन्होंने बताया कि रेल पटरियों की मरम्मत का काम जारी है।

मालगाड़ी के डिब्बों के पहिये भी अलग होकर ट्रैक पर बिखर गए डिब्बों से कोयला भी फैल गया साथ ही बिजली के खंभे, पटरियों को भारी नुकसान हुआ है, हादसे के बाद पटरियों, स्लीपर के साथ ओएचई के खंभों को भी नुकसान पहुंचा है बताया जा रहा है लगभग काफी दूरी तक के दर्जनों खंभे क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

End of Article