राजस्थान के बूंदी में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित

Goods train derailed in Bundi: दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर बूंदी के गुडला जंक्शन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी कोटा से दिल्ली की ओर जा रही थी। डिब्बे पटरी से उतरने के कारण डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया।

Goods train derailed in Bundi: राजस्थान के बूंदी में मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6 बजे दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर बूंदी के गुडला जंक्शन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी कोटा से दिल्ली की ओर जा रही थी। डिब्बे पटरी से उतरने के कारण डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया।

Goods Train Derailed in Bundi

राजस्थान के बूंदी में पटरी से उतरी मालगाड़ी।

रेलवे अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना पर कोटा मडंल की राहत बचाव टीम को मौके पर रवाना किया गया है। हनुमानगड़ सहित कई पैसेंजर ट्रेन रास्ते में रोक दी गई हैं।

End of Feed