PM मोदी की जींद रैली में बम ब्लास्ट की धमकी, मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी निशाना बनाने की बात

यह ई-मेल कथित तौर पर 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' नामक एक समूह की ओर से भेजा गया था। इस समूह ने हाल के महीनों में इसी तरह की धमकियां दी हैं, जिनमें RSS के नागपुर मुख्यालय को दी गई धमकी भी शामिल है।

एक खालिस्तान-समर्थक समूह ने कथित तौर पर एक ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को जींद में होने वाली रैली को निशाना बनाने की धमकी दी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां उच्च सतर्कता बरत रही हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ई-मेल में धमकी दी गई है कि प्रधानमंत्री के पंजाब और हरियाणा दौरे के दौरान 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में विद्यालयों, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर बम धमाके किए जाएंगे।

bomb threat

प्रतीकात्मक फोटो

ई-मेल में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। यह ई-मेल कथित तौर पर 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' नामक एक समूह की ओर से भेजा गया था। इस समूह ने हाल के महीनों में इसी तरह की धमकियां दी हैं, जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय को दी गई धमकी भी शामिल है।

End of Feed