केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) विधेयक पर अपनी बात रखी। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने विपक्ष द्वारा परिसीमन के मुद्दे पर SC/ST को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि परिसीमन से SC/ST की सीटें भी बढ़ेंगी और जो लोग परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वह SC/ST का भी विरोध कर रहे हैं।
जिसकी संख्या बढ़ती है उसकी सीटें बढ़ती हैं
Amit Shah ने कहा, हमारे संविधान में समय-समय पर परिसीमन का प्रावधान किया गया है। परिसीमन के प्रावधान से ही SC/ST जिसकी संख्या बढ़ती है, उसकी सीटें भी बढ़ने का प्रावधान है। तो एक प्रकार से जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वह SC और ST सीटों की बढ़ोतरी का विरोध कर रहा है।
महिला आरक्षण का विरोध कर रहा विपक्ष
अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर महिला आरक्षण (Nari Shakti Vandan Bill) का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष कह तो रहा है कि वह इस बिल का समर्थन करते हैं। लेकिन, Indi अलायंस किंतु, परंतु लगाकर महिला आरक्षण का विरोध कर रहा है।
परिसीमन कर 2029 का चुनाव महिला आरक्षण के साथ कराएंगे
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य समयबद्ध तरीके से इस विधेयक को लागू करके 2029 का चुनाव महिला आरक्षण के साथ कराया जाए। परिसीमन के मुद्दे पर अमित शाह ने उन सीटों का भी जिक्र किया, जहां पर मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है। उन्होंने प्रश्न किया कि एक सांसद 20 लाख वोटरों तक कैसे पहुंच सकता है? इस दौरान उन्होंने बताया कि एक सीट पर 48 लाख से ज्यादा वोटर हैं।
अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अगर विपक्ष परिसीमन पर हमारा समर्थन करते हैं, तो हम हर निर्वाचन क्षेत्र में हर वोट की वैल्यू एक जैसी होगी।
