देश

Operation Sindoor: 'जवाब देने का यही तरीका था, पहले हमारे पड़ोसी मुल्क को...'J&K सीएम उमर अब्दुल्ला की कड़ी प्रतिक्रिया

Omar Abdullah on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'जवाब देने का तरीका यही था, उन्होंने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई।'

Image

'ऑपरेशन सिंदूर' पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, '...जवाब देने का तरीका यही था कि पाकिस्तान में कोई नागरिक या मिलिट्री वाली जगह पर हमला नहीं किया जाए सिर्फ उस जगह पर हमला किया गया जहां आतंकी काम करते हैं जिन्होंने पिछले 30-35 साल जम्मू-कश्मीर में तबाही फैलाई है उन्हें निशाना बनाया गया। शुरूआत वहां से हुई यहां से नहीं, अगर वे पहलगाम में हमले नहीं करते तो ये दिन नहीं आता...हमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देना था..पहले हमारे पड़ोसी मुल्क को शांत होना पड़ेगा तब यहां से बंदूके नहीं चलेगी।'

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हममें से कोई भी युद्ध नहीं चाहता...हम चाहते हैं कि स्थिति फिर से सुधरे, लेकिन पहले हमारे पड़ोसी देश (पाकिस्तान) को अपनी बंदूकें नीचे रखनी होंगी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में आपातकालीन बैठक बुलाई है माना जा रहा है कि यह बैठक पाकिस्तान से सटे इलाकों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए बुलाई गई।

गौर हो कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के माध्यम से ध्वस्त कर दिया है। जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाकर एलओसी पर गोलीबारी कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री लगातार जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के संपर्क में हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article