'ये शिवजी की नहीं, आराजकता फैलाने वाले हुड़दंगियों की बारात है', शिवराज चौहान का राहुल पर पलटवार

शिवराज चौहान ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण कांग्रेस खुद है, चुनाव आयोग नहीं। कांग्रेस देश के दिल से उतर चुकी है। कांग्रेस दूसरे राज्यों में जूनियर पार्टी बनकर रह गई है।

Shivraj Chouhan: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर लगातार चुनावी हार से निराश होकर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण चुनाव आयोग नहीं, बल्कि पार्टी का विचारशून्य नेतृत्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी चुनावी विफलताओं की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर दोष मढ़ रही है।

Shivraj chouhan

शिवराज चौहान का कांग्रेस पर निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का लगातार चुनाव हारना और उसके बाद आंदोलन के जरिए अपनी नाराजगी सड़कों पर जाहिर करना उसकी राजनीतिक कार्यशैली बन गई है। उन्होंने असम, त्रिपुरा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के चुनावी परिणामों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए। भाजपा नेता ने कांग्रेस की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी की हालत अब ऐसी हो गई है कि वह अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय दूसरों को जिम्मेदार ठहराती है। उन्होंने कहा, 'नाच न जाने, आंगन टेढ़ा।' चौहान के मुताबिक, कांग्रेस को अपनी हार के कारणों की समीक्षा करनी चाहिए, न कि चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने चाहिए।

End of Feed