इस तरह बन सकती है 2024 में यूपीए-3 की सरकार, कपिल सिब्बल बोले बशर्ते एक जैसा हो एजेंडा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 18, 2023, 02:40 PM IST

Kapil Sibal On UPA: 2004 से लेकर 2014 तक देश में यूपीए वन और दो की सरकार रही। आम चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दल दल साझा मोर्चा बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

Kapil Sibal On UPA: राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि 2024 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-तीन की काफी संभावनाएं हैं, बशर्ते विपक्षी दलों के पास समान मकसद हो, इसे प्रतिबिंबित करने वाला एक एजेंडा हो और वे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए उम्मीदवारों को खड़ा करते समय ‘‘कुछ पाने और कुछ देने’’ के लिए तैयार रहें। विपक्ष की एक प्रमुख आवाज और कांग्रेस के पूर्व नेता सिब्बल ने कहा कि साझा न्यूनतम कार्यक्रम के बजाय विपक्षी दलों को भारत के लिए नयी सोच पर बात करनी चाहिए।

Kapil Sibal, General Elections 2024, Congress

कपिल सिब्बल, राज्य सभा सांसद

23 जून पटना में अहम बैठक

सिब्बल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की अहम बैठक होगी, जिसकी मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस समेटी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के समन्वयक अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी गठबंधन बनाने को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

End of Feed