देश

मैंने तभी कहा था, ये कांग्रेस की साजिश है- महिला पहलवान यौन शोषण मामले पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, हुड्डा को भी घेरा

महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर मोदी सरकार सवालों के घेरे में रही थी। जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह का लोकसभा का टिकट कट गया था।

Image

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  1. महिला पहलवानों ने लगाए हैं बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप
  2. बीजेपी नेता बृजभूषण पर लगा है यौन शोषण का आरोप
  3. यौन शोषण के आरोपों के बाद लोकसभा का कट गया था टिकट

बीजेपी के नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस की साजिश थी।

कांग्रेस और हुड्डा की साजिश

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक सभा में बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब उनके खिलाफ आरोप लगाए गए थे, तो उन्होंने कहा था कि यह कांग्रेस पार्टी की साजिश है। उन्होंने कहा- "मैंने कहा कि यह कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की साजिश है। मैंने पहले भी कहा है, आज देश यह कह रहा है। अब मुझे इसके बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है।"

क्या है पूरा मामला

छह पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनकी शिकायतों के आधार पर, मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने कैसरगंज के पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 21 मई को ट्रायल कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धमकी और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने सहित कई आरोप तय किए। कोर्ट ने सह-आरोपी और WFI के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर पर भी आपराधिक धमकी का आरोप लगाया।

सवालों के घेरे में थी मोदी सरकार

बता दें कि महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर बीजेपी सरकार भी निशाने पर रही थी। मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर थी। इसी को लेकर लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बृजभूषण का टिकट काट दिया था, उनकी जगह पर उनके बेटे को टिकट दिया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article