दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में हुआ जमकर बवाल, दिवाली मनाने से रोकने का आरोप; लगे फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे

Violence In Jamia Millia Islamia University: दिल्ली के मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार की रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल दिवाली के अवसर पर यहां छात्रों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। मगर दूसरे छात्रों के गुट ने कार्यक्रम का विरोध किया तो जमकर बवाल बच गया।

Jamia University: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के विरोध में दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों छात्र जमा हो गए और दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान एक गुट ने फिलिस्तीन जिंदाबाद के भी नारे लगाए और कुछ छात्राओं से अभद्रता भी की। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों के साथ ही शिक्षकों ने मोर्चा संभाला और छात्रों को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक, इस हिंसा में कई छात्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से सभी छात्रों को हटाया। जामिया परिसर को शांत कराया गया। जामिया परिसर में हुए इस कथित बवाल और हंगामे का वीडियो मंगलवार देर रात को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर बढ़ी संख्या में लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Violence In Jamia Millia Islamia

जामिया यूनिवर्सिटी में लगे फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे

फिलिस्तीन जिंदाबाद के लगे नारे

एबीवीपी (ABVP) के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह एक बेहद शांतिपूर्ण मनाया जाने वाला कार्यक्रम था। इसे एबीवीपी के राष्ट्रीय कला मंच की ओर से आयोजित किया गया था। दीप जलाए गए थे लेकिन कुछ लोगों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद एक तरफ वंदे मातरम और दूसरी तरफ से अल्ला हू अकबर के नारे लगने शुरू हो गए। इस दौरान कुछ छात्रों के बीच हाथापाई भी हुई। वहीं देर रात एबीवीपी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने बयान जारी किया। उनके मुताबिक कार्यक्रम स्थल पर बाहरी लोगों व असामाजिक तत्वों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद व अन्य उकसाऊ नारे लगाते हुए दीपोत्सव के दीप तोड़ दिए।

End of Feed