Cyclone Dana: पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और कल, 22 अक्टूबर को पारादीप (ओडिशा) से लगभग 670 किमी दक्षिण-पूर्व में, सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 720 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 700 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित रहा।
साइक्लोन दाना मचा सकता है भारी तबाही
इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की बहुत संभावना है। इसके बाद, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, 24 तारीख की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तीव्र होने की संभावना है और 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर, 2024 की सुबह तक पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है, जिसकी हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
25 अक्टूबर तक बदल सकता है चक्रवाती तूफान में
इस बीच, साइक्लोन दाना के कारण आईएमडी ने मछुआरों को 26 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और बंगाल पर पड़ने की संभावना है। IMD ने कहा है कि मौसम की यह प्रणाली अपनी गति जारी रखते हुए 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के समय एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकती है। इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा से लेकर 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस बीच, ओडिशा सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के 14 जिलों में स्कूल 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आसन्न चक्रवाती तूफान दाना के कारण बंद रहेंगे।
मौसम विभाग ने जारी की नई चेतावनी
इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान दाना में तब्दील हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच पूर्वी तट को पार करने से पहले इसके भीषण चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। आईएमडी की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार कल पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव पिछले छह घंटों में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान दाना में तब्दील हो गया। सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। आईएमडी ने कहा कि इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक यह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा, इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
