'नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन का किया अंतिम संस्कार', कांग्रेस नेता ने ये क्या कह दिया

Acharya Pramod Krishnam: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जैसी कोई चीज नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कि इंडिया ब्लॉक के एक प्रमुख सहयोगी थे ने इसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जो कांग्रेस पार्टी के कुछ फैसलों की आलोचना करने के लिए जाने जाते हैं, ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी इंडिया गुट अब वास्तविकता में मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके गठन के तुरंत बाद, गठबंधन को कई मुद्दों का सामना करना पड़ा, और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो कि इंडिया ब्लॉक के एक प्रमुख सहयोगी थे , ने इसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

Congress leader Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद ने कहा- INDIA ब्लॉक जैसी कोई चीज नहीं

इंडिया एलायंस जैसी कोई चीज नहीं

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम कि यह टिप्पणी हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में लौटने के बाद आई है। कृष्णम ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि "मुझे लगता है कि इंडिया एलायंस जैसी कोई चीज नहीं है। जब इंडिया एलायंस बनाया गया था, तो इसके जन्म के तुरंत बाद इसे कई बीमारियां हो गईं। फिर यह आईसीयू और वेंटिलेटर पर चला गया। नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार पटना में किया। .. मुझे नहीं लगता कि अब इसका अस्तित्व है''।

End of Feed