देश

फिर छलका सीएम केजरीवाल का दर्द, बोले- AAP को कुचलने और हमें परेशान करने के लिए हो रहा ऐसा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 06:49 AM IST

Kejariwal Vs ED: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपन दर्द बया करते हुए ये आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी को कुचलने और हमें परेशान करने के लिए ईडी की छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें (केंद्रीय जांच एंजेसी) जांच शुरू किए हुए दो साल हो गए हैं। एक भी नया पैसा या कोई सबूत नहीं मिला।

Image

अरविंद केजरीवाल को सता रही टेंशन।

Photo : PTI

Delhi Political News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 23 अधिकारियों ने उनके निजी सहायक के आवास पर 16 घंटे तक छापेमारी की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने यह भी दावा किया कि मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह जैसे आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के घरों पर भी छापे मारे गए। लेकिन वहां भी ईडी को कुछ नहीं मिला।

केजरीवाल ने ईडी की छापेमारी पर लगाया गंभीर आरोप

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, 'ये आम आदमी पार्टी को कुचलने और उसके सदस्यों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।' आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने मंगलवार को केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी आप और कुछ अधिकारियों के दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) अनुबंध में कथित अनियमितताओं के माध्यम से लगभग 21 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोपों के तहत की गई।

'पीए के घर आज 16 घंटे ईडी के 23 अधिकारियों ने छापेमारी की'

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे पीए के घर आज 16 घंटे ईडी के 23 अधिकारियों ने छापेमारी की। गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला, एक पैसा भी नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई कागज नहीं।' मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाया, 'स्पष्ट है कि ये सभी छापे और गिरफ्तारियां केवल राजनीतिक द्वेष से, हमें परेशान करने के लिए और आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए की जा रही हैं।'

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उन्हें (केंद्रीय जांच एंजेसी) जांच शुरू किए हुए दो साल हो गए हैं। एक भी नया पैसा या कोई सबूत नहीं मिला।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article