'उनके लिए बकवास की लिमिट नहीं', हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के कांग्रेसी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 13, 2022, 09:47 AM IST

हिमंता बिस्वा सरमा के उस बयान पर कांग्रेस के नेताओं ने पलटवार किया है जिसमें कहा था कि शशि थरूर को वोट करने वाले एक हजार डेलीगेट्स बीजेपी का हिस्सा होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वो एक हजार से अधिक वोट हासिल करने में कामयाब भी हुए थे। इन सबके बीच असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने जब कहा कि थरूर को वोट देने वाले जल्द ही बीजेपी का हिस्सा हो जाएंगे। सरमा के इस बयान पर कांग्रेस की तरफ से खुद थरूर उतरे और कहा कि सिर्फ कायर ही बीजेपी का हिस्सा बन सकते हैं। जयराम रमेश ने कहा कि हिमंता के लिए बकवास की कोई सीमा नहीं है तो सलमान अनीस सोज ने कहा कि वो कभी बीजेपी का हिस्सा नहीं बनेंगे भले ही वो सिर्फ एक पार्टी ही रहे। अब पूरा मामला क्या है इसे समझने की जरूरत है। हाल ही में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि एक हजार कांग्रेस प्रतिनिधि जो थरूर के लिए वोट किए थे वो बीजेपी का हिस्सा होंगे। यहां बता दें कि सलमान अनीस सोज, थरूर के इलेक्शन एजेंट थे।

himanta biswa sarma

हिमंता बिस्वा सरमा, असम के सीएम

बीजेपी में शामिल होने पर भड़के कांग्रेसी नेता

End of Feed