देश

'योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री', केशव मौर्य ने भरे मंच से कर दी CM योगी की तारीफ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच अदावत की खबरें सामने आईं थीं वहीं अब केशव प्रसाद मौर्य का ऐसा बयान सामने आया है जो अलग ही है।

Image

केशव मौर्य ने की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ

Keshav Maurya Praise UP CM Yogi: केशव मौर्य ने भरे मंच से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है, गौर हो कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में सरकार और संगठन के बीच तकरार की स्थिति सामने आई थी उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री बताया है, वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने राज्य की डबल इंजन सरकार की भी जमकर तारीफ की है।

गौर हो कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया था और कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरने की कोशिशें की थीं पर अब होने वाले विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर दी है साथ ही मौर्य ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा है।

इतवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य मिर्जापुर पहुंचे थे वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की, मौर्य मझवा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

'देश में योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री है क्या?'

उन्होंने कहा कि 'आप भी जानते हैं और जनता भी मानती है डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं है, दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता हमारे पीएम मोदी हैं और देश में जब सभी मुख्यमंत्रियों की तुलना होती है तो सबसे अच्छा काम सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किया जा रहा है। दुनिया में पीएम मोदी जैसा कोई दूसरा नेता है क्या... और देश में योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री है क्या?'

भाजपा सरकार और पार्टी संगठन के बीच खासी तकरार सामने आई थीं

गौर हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 2014 और 2019 के मुकाबले उत्तर प्रदेश में आधी सीटों पर सिमट गई थी इसके बाद हार की जिम्मेदारी तय करने को लेकर राज्य की भाजपा सरकार और पार्टी संगठन के बीच खासी तकरार सामने आई थीं।

'जिस गाड़ी में सपा के झंडा उस गाड़ी में निश्चित गुंडा '

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव जातिवाद परिवारवाद और गुंडे अपराधियों का संरक्षण करते हैं अब इनकी असलियत जनता जान चुकी है जिस गाड़ी में सपा के झंडा उस गाड़ी में निश्चित गुंडा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article