MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे, बीजेपी नेताओं ने फिल्म के एक गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कपड़ों के रंग को लेकर भी सवाल उठाए थे। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को फिल्मों पर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है।
MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए उन्हें फिल्मी मामलों से दूर रहने की नसीहत दी, बैठक में पीएम ने नेताओं को फिल्मों पर बयान देने से बचने की सलाह दी थी।
वहीं इस पर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा सुनिए-
गौर हो कि हाल ही में बीजेपी के कई नेताओं ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे, मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा फिल्म के गाने में भगवा रंग के कपड़ों के इस्तेमाल पर भड़क गए थे, उन्होंने कहा था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं, उन्होंने पठान को मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित करने धमकी भी दी थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
