भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

भाजपा राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी की खबर सामने आई है। चोरी की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर जांच कर रही है। बता दें कि राधा मोहन दास अग्रवाल स्टैंडिंग कमिटी होम के चैयरमैन भी हैं। दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर सरकारी आवास है।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में चोरी की घटना सामने आई है। फिरोजशाह रोड स्थित कोठी नंबर 18 में चोरी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर जांच कर रही है।

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी

जानकारी के मुताबिक, सांसद के सरकारी आवास से कुछ जरूरी सामान चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा घर के बाहर से गटर का ढक्कन भी गायब बताया जा रहा है। हालांकि चोरी गए सामान की पूरी जानकारी और उसकी कीमत का अभी पता नहीं चल पाया है।

End of Feed