देश

पूरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हमारे हिंदुस्तान का हिस्सा- मौलान रिजवी का ऐलान, अखंड भारत का सपना हो पूरा

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, यूपी में योगी आदित्यनाथ जैसी शख्सियत है। ये दोनों ताकतवर व्यक्ति अखंड भारत का सपना पूरा कर सकते हैं।

Image

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मोदी-योगी कर सकते हैं अखंड भारत का सपना पूरा- मौलाना
  • अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी अखंड भारत का हिस्सा- मौलाना
  • पीओके ही नहीं बल्कि पाकिस्तान भी भारत का हिस्सा- मौलाना

भारत में अखंड भारत की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। अब मुस्लिम धर्मगुरु भी अखंड भारत के सपने को पूरा करने की बात कहने लगे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ऐलान किया है पूरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश, हिंदुस्तान का हिस्सा है। इन्हें जल्द से जल्द भारत में शामिल करा लेना चाहिए।

योगी के बयान से सहमत मौलाना

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में मौलाना ने यूपी के सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सिंध वह हिस्सा है, जो कल तक हमारे हिंदुस्तान का था और 1947 के बाद यह हिस्सा पाकिस्तान में चला गया। हम तो अखंड भारत की बात करते हैं, अखंड भारत होना चाहिए। बात सिर्फ पीओके की नहीं है, पूरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हमारे हिंदुस्तान का हिस्सा है। यह कल हिंदुस्तान का हिस्सा था तो आज हिंदुस्तान का हिस्सा हो सकता है।

अखंड भारत का सपना हो पूरा

मौलाना रजवी ने कहा कि यह बात बिल्कुल दुरुस्त है कि पीओके ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी हिंदुस्तान में शामिल कर लेना चाहिए। ताकि हमारा अखंड भारत का सपना जल्द से जल्द पूरा हो जाए। आज का माहौल बहुत अच्छा है। केंद्र में और हमारे राज्य में भाजपा की सरकार है।

मोदी-योगी से आशा- मौलाना

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, यूपी में योगी आदित्यनाथ जैसी शख्सियत है। ये दोनों ताकतवर व्यक्ति अखंड भारत का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर ये दोनों मिलकर कोशिश करें, तो इंशाल्लाह, वह वक्त दूर नहीं जब भारतीय मुसलमानों और हिंदू भाइयों का सपना, जो अखंड भारत का है, साकार हो सकता है। इस पर काम किया जाना चाहिए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article