MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर में दर्दनाक हादसा! निर्माणाधीन पुल की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत

Sehore Madhya Pradesh Bridge Collapse: जानकरी के मुताबिक, बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पुल पर मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

Sehore Bridge Collapse: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुल की रिटेनिंग दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जिले के गांव सियाघन में राजलक्ष्मी देव कंस्ट्रक्शन एजेंसी के द्वारा नदी पर पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान अचानक पुल के साइड की दीवार गिरने से काम कर रहे मजदूर नीचे दब गए।

Sehore Madhya Pradesh Bridge Wall Collapse

प्रतीकात्मक फोटो

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर दीवार में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल मजदूर को एंबुलेंस की मदद से नर्मदापुरम के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

End of Feed