
लखनऊ बैंक लूटकांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान; मणिपुर में आईईडी जब्त
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट शाखा में हुई लूट में कथित रूप से संलिप्त दो अपराधी लखनऊ और गाजीपुर पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में किसान पथ के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सोबिंद कुमार (26) मारा गया, जबकि एक अलग मुठभेड़ में गाजीपुर पुलिस तथा स्वाट (स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिस) निगरानी टीम ने सनी दयाल (28) को मार गिराया। लखनऊ के चिनहट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राधा रमण सिंह ने बताया कि बिहार का मूल निवासी सोबिंद कुमार, बैंक लूट में वांछित संदिग्धों में से एक था। उत्तर पश्चिम तुर्किये में एक आयुध कारखाने में मंगलवार को सुबह विस्फोट होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। सरकारी अनादोलू एजेंसी के अनुसार बालिकेसिर प्रांत में स्थित कारखाने में कैप्सूल विनिर्माण इकाई में यह विस्फोट हुआ। प्रांत के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने कहा कि विस्फोट से कैप्सूल विनिर्माण इकाई क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास की इमारतों में भी दरार पड़ गई। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
- बरेली की अदालत ने ‘जय फलस्तीन' बोलने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी को तलब किया
- प्रधानमंत्री मोदी खजुराहो में केन-बेतवा राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे
- कांग्रेस नेता ने ‘पुष्पा 2' के अभिनेताओं, निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दी
- अमिताभ बच्चन, कमल हासन और नफीसा अली समेत अनेक हस्तियों ने दी बेनेगल को श्रद्धांजलि