देश

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर में दर्दनाक हादसा! निर्माणाधीन पुल की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत

Sehore Madhya Pradesh Bridge Collapse: जानकरी के मुताबिक, बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पुल पर मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

Sehore Bridge Collapse: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुल की रिटेनिंग दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जिले के गांव सियाघन में राजलक्ष्मी देव कंस्ट्रक्शन एजेंसी के द्वारा नदी पर पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान अचानक पुल के साइड की दीवार गिरने से काम कर रहे मजदूर नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर दीवार में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल मजदूर को एंबुलेंस की मदद से नर्मदापुरम के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मजदूर पुल के पास सीमेंट की दीवार बन रहे थे

प्रत्यक्षदर्शी मजदूर चंद्र मोहन ने पत्रकारों को बताया कि मजदूर पुल के पास सीमेंट की दीवार बन रहे थे, इसी दौरान दीवार गिर गई। 15 से 20 लोग काम कर रहे थे। नीचे चार से पांच लोग थे। प्रत्यक्षदर्शी मजदूर सोनू ने बताया कि सियाघन में पुल के पास दीवार बनाई जा रही है। चार लोग नीचे थे और बाकि के लोग ऊपर थे। दीवार गिरने पर चार लोग दब गए। जिसमें तीन की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल है।

डॉक्टर वीरेंद्र परिहार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अस्पताल में एक मरीज आया है, उसके शरीर पर चोटें हैं। उसका इलाज चल रहा है, मरीज की हालत गंभीर नहीं है। पता चला है निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिर गई थी, जिसके नीचे दबकर यह घायल हो गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article