Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका, रायगढ़ में अदरक वाली चाय ने जीता दिल!

चाय की दुकान पर जब मुख्यमंत्री खुद स्टोव जलाकर अदरक, इलायची और चाय पत्ती डालने लगे, तो वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। किसी ने कैमरा ऑन किया, तो कोई वीडियो बनाने में जुट गया। चाय बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को खुद चाय सर्व की।

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai News: चुनावी गर्मी के बीच रायगढ़ में एक चाय की दुकान पर माहौल चाय की भाप से और भी गर्म हो गया, जब खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाय बनाई। यह कोई आम चाय नहीं थी, बल्कि अदरक वाली कड़क चाय, जिसे पीकर लोग बोले— वाह! सीएम साहब, आपकी चाय में भी दम है! दरअसल, मुख्यमंत्री साय भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में रायगढ़ पहुंचे थे।

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai News

खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाय बनाई

पूरे जोश के साथ पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद वे सीधे जीवर्धन चौहान की मिनीमाता चौक स्थित चाय दुकान पहुंचे। वहां न केवल चाय बनाई, बल्कि खुद लोगों को प्याली थमाते हुए बोले—चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है!

End of Feed