देश

Kashmir News:'पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर समेत सभी मुद्दों को सुलझाना चाहता है' बोले-पीएम शहबाज शरीफ

Pakistan Resolve Kashmir issue: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को शांति का नया प्रस्ताव देते हुए कहा कि इस्लामाबाद कश्मीर मुद्दे समेत सभी मुद्दों पर नई दिल्ली के साथ बातचीत करना चाहता है।

Image

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Pakistan Resolve Kashmir issue: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत के जरिए कश्मीर समेत सभी मुद्दों को सुलझाना चाहता है। शरीफ ने शांति का प्रस्ताव तब दिया जब वह मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) विधानसभा के विशेष सत्र को 'कश्मीर एकजुटता दिवस' पर संबोधित कर रहे थे, जो कश्मीरियों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए पाकिस्तान का एक वार्षिक कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि कश्मीर समेत सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाए।' शरीफ ने कहा कि 'भारत को 5 अगस्त, 2019 की सोच से बाहर आना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए और बातचीत शुरू करनी चाहिए।' उनकी टिप्पणी अनुच्छेद 370 को खत्म करने के संदर्भ में थी, जिसने जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया।

नई दिल्ली ने इस्लामाबाद से बार-बार कहा है कि जम्मू और कश्मीर और लद्दाख 'हमेशा देश का अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे' शरीफ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लिए अपने तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने का एकमात्र तरीका बातचीत है, जैसा कि 1999 के लाहौर घोषणापत्र में उल्लेख किया गया है, जिस पर तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान का दौरा किया था।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article