Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से हो सकता है आरंभ, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना

Parliament Monsoon Session: यह मानसून सत्र पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों की जीत के बाद होने जा रहा है।

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है और इसके तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।हालांकि, संसदीय कार्य संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है।आमतौर पर मानसून और शीतकालीन सत्रों में 20 बैठकें होती हैं और ये (सत्र) चार सप्ताह तक चलते हैं, लेकिन अतीत में इससे कम अवधि के सत्र आयोजित किए जाने के भी उदाहरण रहे हैं।

parliament

संसद का मानसून सत्र (फाइल फोटो)

यह मानसून सत्र पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी उसके सहयोगियों की जीत के बाद होने जा रहा है। इसमें पश्चिम बंगाल की जीत भाजपा के लिए सबसे अहम है, क्योंकि वह पहली बार राज्य की सत्ता में आई है।तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) में बगावत का असर भी आगामी सत्र में देखने को मिल सकता है।

End of Feed