देश

आक्रमण...'पहलगाम हमले' के बाद इंडियन एयरफोर्स कर रही 'Aakraman' मिलिट्री एक्सरसाइज, किस ओर है इशारा?

IAF Major Military Exercise: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार कई बड़े एक्शन ले रही है, बताते हैं कि भारतीय वायुसेना ने 'एक्सरसाइज आक्रमण' के तहत एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

Image

फाइल फोटो

IAF Major Military Exercise: भारत सरकार पहलगाम हमले के बाद कई बड़े एक्शन ले रही है, बताते हैं कि भारतीय वायुसेना ने 'एक्सरसाइज आक्रमण' के तहत एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है।इसमें राफेल, सुखोई-30 समेत अत्याधुनिक फाइटर जेट्स शामिल हैं, जो ज़मीन पर हमले और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अभ्यास जैसे मिशनों को अंजाम दे रहे हैं।

राफेल की दो स्क्वॉड्रन- अंबाला (हरियाणा) और हासीमारा (पश्चिम बंगाल) से अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं।यह ड्रिल मैदान से लेकर पहाड़ों तक अलग-अलग टेरेन में ग्राउंड अटैक मिशनों की तैयारी पर केंद्रित है।

अभ्यास में शामिल हैं मेटियोर एयर-टू-एयर मिसाइल, रैम्पेज...

अभ्यास में शामिल हैं मेटियोर एयर-टू-एयर मिसाइल, रैम्पेज और रॉक्स जैसी लॉन्ग-रेंज, हाई-स्पीड मिसाइलें- जो भारत को रणनीतिक बढ़त देती हैं।वायुसेना मुख्यालय इस ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहा है; टॉप गन पायलट्स और प्रशिक्षकों की टीम लगातार सक्रिय है। 2019 पुलवामा के बाद की एयरस्ट्राइक में अहम भूमिका निभा चुकी IAF अब राफेल और S-400 जैसे फोर्स मल्टीप्लायर्स से पहले से कहीं ज़्यादा सक्षम है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!