'मैं हूं कॉकरोच जनता पार्टी का पहला विधायक', ओपी चौटाला के पोते अर्जुन चौटाला का बयान, बोले-'युवाओं के हर मुद्दे को उठाऊंगा'

Cockroach Janta Party: अर्जुन चौटाला ने युवाओं को 'कॉकरोच' कहे जाने का विरोध करते हुए खुद को कॉकरोच का 'पहला विधायक' बताया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।

Cockroach Janta Party: हरियाणा की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया जब इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक अर्जुन चौटाला (Arjun Chautala) ने युवाओं को 'कॉकरोच' कहे जाने का विरोध करते हुए खुद को 'कॉकरोचों का पहला विधायक' बता दिया। अर्जुन चौटाला हरियाणा के सिरसा जिले की रानिया विधानसभा सीट से विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) के पोते हैं। अर्जुन चौटाला ने कहा कि देश के युवाओं को कॉकरोच कहना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि देश का युवा जागरूक है, सवाल पूछता है और बदलाव चाहता है।

Arjun Chautala

युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहे जाने पर भड़के अर्जुन चौटाला

देश का हर वोटर सरकार से मांग सकता है जवाब-अर्जुन चौटाला

ऐसे में युवाओं की आवाज दबाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि एक विधायक होने के नाते वे युवाओं के साथ खड़े हैं और इसलिए खुद को 'पहला कॉकरोच विधायक' मानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा में संविधान की शपथ ली है और संविधान हर नागरिक को सरकार से सवाल पूछने का अधिकार देता है। उनके अनुसार, देश का हर वोटर सरकार से जवाब मांग सकता है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि युवाओं को सेना में भर्ती होने, पढ़ाई करने और देश के लिए काम करने की प्रेरणा दी जाती है, लेकिन अगर वही युवा सवाल पूछें तो उन्हें गलत नहीं कहा जाना चाहिए।

End of Feed