चुनाव में हार ने राहुल गांधी पर मानसिक रूप से डाला असर; जानिए कांग्रेस नेता पर किसने कर दी ये टिप्पणी

देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि चुनाव में हार ने राहुल पर मानसिक रूप से असर डाला है। उन्होंने आगे कहा कि मैं गांधी को सलाह दूंगा कि वह विदेश यात्रा करने और देश को बदनाम करने के बजाय लोगों के बीच जाकर काम करें।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि लगातार चुनावी में हार ने गांधी पर मानसिक रूप से असर डाला है। अमेरिका की यात्रा पर गए गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन की जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की (सरकार के साथ) 'मिलीभगत' है।

Devendra Fadnavis Slams Rahul Gandhi

देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को दी ये सलाह।

राहुल गांधी को महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने दी ये सलाह

इस तरह की टिप्पणियों को ‘बचकाना’ बताते हुए फडणवीस ने कहा, 'मैं गांधी को सलाह दूंगा कि वह विदेश यात्रा करने और देश को बदनाम करने के बजाय लोगों के बीच जाकर काम करें। इससे (इस तरह के बयानों से) उन्हें वोट नहीं मिलेंगे। चुनावों में लगातार हार ने गांधी को मानसिक रूप से परेशान कर दिया है।' गांधी ने रविवार को अमेरिका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरल शब्दों में कहें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य में वयस्कों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया।

End of Feed