देश

जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, एक डॉक्टर और 5 प्रवासी मजदूरों की हत्या, कई घायल; सर्च अभियान जारी

मध्य कश्मीर के गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकवादी हमले में 5 मजदूरों की मौत हो गई। वे गंगागीर से सोनमर्ग के बीच एक सुरंग परियोजना में काम कर रहे थे।

Image

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला
  • 5 प्रवासी मजदूरों की मौत, कई घायल
  • सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला बड़ा आतंकी हमला है। आतंकियों ने इस हमले में प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। जिसमें 5 मजदूरों मारे गए हैं, साथ ही कई घायल हुए हैं। एक डॉक्टर भी आतंकियों के हमले में मारा गया है।

सुरंग परियोजना में का करते थे मारे गए मजदूर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य कश्मीर के गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकवादी हमले में पहले दो मजदूरों की मौत की खबर आई थी, अब जो जानकारी सामने आई है, उसमें मृतकों की संख्या 6 बताई गई है। ये मजदूर गंगागीर से सोनमर्ग के बीच एक सुरंग परियोजना में काम कर रहे थे।

2 मजदूर घायल

48 घंटे से भी कम समय में एक बड़े आतंकी हमले में 5 गैर स्थानीय मजदूरों की मौत हो गई, साथ ही कई घायल हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक गैर स्थानीय रेहड़ी-पटरी वाले का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया था।

सीएम ने जताया दुख

घटना के तुरंत बाज जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस आंतकी हमले पर कहा कि सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर है। ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे। इस आतंकवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल हुए हैं। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें